फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: करसोग नलवाड़ मेले होंगे बच्चों, महिला मंडलों के कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। करसोग में आयोजित किए जाने वाले सात दिवसीय जिला स्तरीय नलवाड़ मेले में दिन के समय 12 बजे से 3 बजे तक स्थानीय स्कूलों के बच्चों और महिला मंडलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने बताया कि जो भी स्कूल और महिला मंडल अपनी प्रस्तुति देना चाहता है, वे एसडीएम कार्यालय में अपना आवेदन पत्र दे सकते हैं।
विज्ञापन

मेले में हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने, उसे आकर्षक बनाने के साथ-साथ स्थानीय स्कूली बच्चों और महिला मंडलों को अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए मंच प्रदान करने के लिए प्रशासन ने निर्णय लिया है।
मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम गौरव महाजन ने बताया कि दिन के समय आयोजित किए जाने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय स्कूली बच्चे और महिला मंडल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। ऐसे कार्यक्रमों के लिए किसी भी प्रकार का कोई पारिश्रमिक प्रदान नहीं किया जाएगा। यह अवसर बच्चों और महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें