फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 12 दिन की पैदल यात्रा के बाद पंडोह पहुंचा कांवड़ दल, किया जलाभिषेक

Sat, 03 Aug 2024 05:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। 12 दिन की पैदल कांवड़ यात्रा पूरा करते हुए तीन कांवड़िए वापस पंडोह पहुंचे और स्योगी स्थित मंदिर में शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक किया। कांवड़ यात्रा को पूरा करने पर पंडोह में कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार शर्मा, हंस राज शर्मा और यशवंत ने बताया कि वे बीते 14 वर्षों से कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। इस बार वह 18 जुलाई को हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे और 21 जुलाई को पूर्णिमा वाले दिन कांवड़ में गंगाजल भरकर पंडोह के लिए रवाना हुए। 12 दिन की पैदल यात्रा को पूरा कर पंडोह में गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक किया गया। कांवड़ यात्रा में 7 मील से लेकर पंडोह तक विनय शर्मा और परीक्षित शर्मा भी शामिल हुए। इस दौरान पंडोह में खीर का भंडारा भी लगाया गया।
महाशिवरात्रि पर चढ़ाया जाएगा गंगाजल
नेरचौक (मंडी)। हरिद्वार की हर की पौड़ी से पवित्र गंगा जल लेकर नेरचौक पहुंचे कांवड़िये का भी लोगों ने जोरदार स्वागत किया। सुबह 11:00 बजे जब कांवड़ लेकर शिव भक्त पहुंचे तो उन पर पुष्प वर्षा की गई। नगर परिषद से लेकर नेरचौक महाकाल शिव मंदिर तक ढोल नगाड़ों के साथ उन्हें लाया गया। इस अवसर पर नेरचौक व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन के साथ स्थानीय लोग मौजूद रहे। सावन माह की महाशिवरात्रि पर कांवड़ में लाया गया पवित्र गंगाजल शिवलिंग पर चढ़ाया जाएगा। उधर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष बंटी ने बताया कि इस साल भी कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार गया था और वहां से कांवड़ लेकर लौटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें