फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर की कनिका शर्मा बनीं नर्सिंग लेफ्टिनेंट, यहां देंगी सेवाएं

Wed, 15 May 2024 06:09 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)

सार

सुंदरनगर के बीणा गांव निवासी कनिका शर्मा नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनी हैं। कनिका शर्मा सेना अस्पताल सेंट्रल कमांड लखनऊ में सेवाएं देंगी। 
विज्ञापन
कनिका शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर के बीणा गांव निवासी कनिका शर्मा ने नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कनिका शर्मा सेना अस्पताल सेंट्रल कमांड लखनऊ में सेवाएं देंगी। कनिका शर्मा (30) पत्नी देशराज शर्मा ने हाल ही में नर्सिंग लेफ्टिनेंट कॉमन पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की है।

विज्ञापन


कनिका शर्मा के पति देशराज शर्मा आईआईएम सिरमौर में बतौर कनिष्ठ अभियंता तैनात हैं। कनिका की चार साल की बेटी है। कनिका की उपलब्धि से ससुराल व मायके पक्ष में खुशी का माहौल है। कनिका ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने सुसराल और मायका पक्ष के सहयोग व मार्गदर्शन को दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें