फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पांगी में जुकारू उत्सव की धूम, घर के मुखिया ने की नवग्रह पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 8:00 बजे ढ़ोल-नगाड़ों के साथ साच पहुंचे बजंतरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में जुकारू उत्सव के तहत मंगलवार की सुबह घर के मुखिया ने अपने घरों में नवग्रह देवता की पूजा की। इसके बाद वे साच गांव में होने वाले मेले के लिए रवाना हुए। साच गांव के ठाठरी के घर में सुबह 8:00 बजे बजंतरी ढ़ोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे। इसके बाद एक रथयात्रा के साथ एक चिह्नित स्थान पर पहुंच कर मेला मनाया गया। इस दौरान पंचायत के विभिन्न गांवों से पहुंचे प्रजामंडल के लोगों ने सर्वप्रथम एक-दूसरे के गले मिले और ज्रेबा का फूल देकर जुकारू पर्व की बधाई दी। इस दौरान साच गांव में नाग देवता की पूजा-अर्चना की गई।
जनजातीय क्षेत्र पांगी की सभ्यता, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक जुकारू उत्सव है, जो कि 12 दिन तक पांगी में मनाया जाएगा। इस उत्सव को आपसी भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। पांगी में जुकारू पर्व 9 जनवरी से आरंभ हो गया। चंबा में रहने वाले पांगी वासी इस उत्सव को 11 फरवरी को मनाएंगे। इस दौरान जश्न के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी झलक देखने को मिलेगी। लंबे समय से जुकारू उत्सव को मनाने की परंपरा पांगी घाटी के अलावा बाहरी राज्यों और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बसे पांगी घाटी के लोग निभा रहे हैं। इस उत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्सव के दौरान होती हैं ये गतिविधियां
जुकारू उत्सव को लेकर लोग घरों में राजा बलि के चित्र बनाते हैं। घर के अंदर लिखावट के माध्यम से लोक शैली में अल्पनाएं रेखांकित की जाती हैं। विशेष प्रकार के पकवान भी इस दौरान घरों में बनाए जाएंगे। दोस्तों और सगे संबंधियों को दावत के लिए घरों में आमंत्रित किया जाएगा। कुल मिला कर 12 दिनों तक जनजातीय क्षेत्र पांगी में छोटे-छोटे मेले और उत्सव मनाए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें