फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी दूरी की दौड़ में जोगिंद्रनगर के धावकों ने मारी बाजी

Wed, 28 Dec 2016 10:27 PM IST
मंडी
विज्ञापन
मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित इनामी दौड़ में दौड़ते प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। पड्डल मैदान में जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग मंडी ने जिला स्तरीय लंबी व मध्यम दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। लड़कों के वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में सदर खंड का चमन लाल प्रथम, जोगिंद्रनगर का सूरज ठाकुर द्वितीय व बल्ह का निशांत शर्मा तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन


लड़कियों के वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में गोहर खंड की कुसुम ठाकुर प्रथम, जोगिंद्रनगर की ज्योति द्वितीय और जोगिंद्रनगर की ही अंजना तृतीय स्थान पर रही। वहीं, लड़कों की 5000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में जोगिंद्रनगर खंड के धावकों का दबदबा रहा। पहले तीन स्थानों में जोगिंद्रनगर के धावकों ने बाजी मारी। जिसमें सावन भरवाल ने पहला, प्रवीण ने  दूसरा और लक्की ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग में भी जोगिंद्रनगर की धाविकाओं ने बाजी मारी।

पहला स्थान तमन्ना ने हासिल किया। इसके अलावा हिमानी और नीतिका ने क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में 13 से 15 वर्ष तक की आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों के लिए 3000 मीटर तथा 16 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों के लिए 5000 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में डीएसपी मुख्यालय हितेश लखनपाल ने शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। विजेता खिलाड़ियों को पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने के लिए क्रमश: छह, पांच और चार हजार रुपये इनाम के रूप में दिए गए। अब विजेता खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी प्रदीप धीमान, युवा संयोजक सुरेश शर्मा, नरेश ठाकुर, गोपाल सिंह, हरीपाल, अजय राय, सतिंद्र शर्मा,  सुशम लता, कमलेश ठाकुर व समस्त युवा स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


गोहर की धावक कुसुम लगातार टॉप थ्री में
गोहर खंड के बैला पंचायत की कुसुम ने जिला स्तरीय मध्यम दौड़ प्रतियोगिता तीसरे साल टॉप थ्री में जगह हासिल की। इस बार कुसुम ने 3000 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। वर्ष 2015 में कुसुम तीसरे और 2016 में दूसरे स्थान पर रही थी। कुसुम ठाकुर रावमापा स्यांज में नौंवी कक्षा की छात्रा है। कुसुम ने अपनी सफलता का श्रेय डीपीई ठाकुर सिंह, पीईटी रोशन लाल, पीईटी गुलशन शर्मा को दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें