फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक मामला: पुलिस ने कब्जे में ली सीसीटीवी फुटेज, आरोपी प्रोफेसर और दोनों क्लर्कों को निष्कासित करने की तैयारी

Tue, 26 Apr 2022 06:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)

सार

प्रदेश भर में 517 केंद्रों में जेओए आईटी की परीक्षा ली गई थी। सुंदरनगर स्थित निजी एमएलएसएम कॉलेज के परीक्षा केंद्र में नकल करते हुए अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया। 
विज्ञापन
जेओए आईटी पेपर लीक मामला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) आईटी सीरीज बी का प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में पुलिस ने परीक्षा केंद्र और उसके बाहर की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। इसमें अहम सुराग मिलने का दावा किया गया है। पेपर लीक करने के आरोपी नेरचौक स्थित अभिलाषी बीएड कॉलेज के प्रोफेसर गोपाल कुमार, जेओए की परीक्षा में बैठे इसी संस्थान के क्लर्क राकेश और प्रश्नों के जवाब पहुंचाने के आरोपी एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर के क्लर्क बलवंत को निष्कासित करने की तैयारी है। नियमानुसार 24 घंटे की गिरफ्तारी के बाद डीम्ड सस्पेंशन मानी जाती है।

विज्ञापन


एमएलएसएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी कौशल ने बताया कि स्टाफ के जिस भी सदस्य की भूमिका संदेहास्पद है, उन सभी पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस मामले में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सभी को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, हिमाचल पेंशनर्स समाज के प्रदेश अध्यक्ष एजी शेख ने पेपर लीक मामले को उजागर करने में अहम भूमिका निभाने वाली सहायक प्रोफेसर को पुरस्कृत करने की मांग की है।

अब तक हुए ये खुलासे
अभिलाषी बीएड कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट प्रोफेसर गोपाल कुमार ने परीक्षा से 25 मिनट पहले पेपर लीक किया 
साजिश परीक्षा से चार दिन पहले रची, गूगल में सवालों के जवाब खोजकर अभ्यर्थी तक पहुंचाए गए
पुलिस ने 10 मोबाइल फोन, एमओआर शीट और बाहर से भरकर लाई गई आंसर शीट को जब्त किया है 

यह है मामला
बीते रविवार को प्रदेश भर में 517 केंद्रों में जेओए आईटी की परीक्षा ली गई थी। सुंदरनगर स्थित निजी एमएलएसएम कॉलेज के परीक्षा केंद्र में नकल करते हुए अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया। 300 पदों के लिए प्रदेश भर से सवा लाख अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें