फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: राष्ट्रीय मौसम विज्ञान ओलंपियाड में छाईं जेएनवी की छात्राएं

विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित मौसम विज्ञान ओलंपियाड़ प्रतियोगिता में जेएनवी पंडोह की छात्रा को पुरस्कृत करत
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। भारत मंडपम नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय मौसम विज्ञान ओलंपियाड में जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) पंडोह की छात्राओं ने उम्दा प्रदर्शन कर प्रदेशभर में तृतीय स्थान हासिल किया है। छात्राओं को विश्व मौसम विज्ञान संगठन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

जेएनवी के प्रधानाचार्य एसडी शर्मा ने बताया कि जेएनवी पंडोह में 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली धर्मपुर उपमंडल के टिहरा निवासी वंशिका और 9वीं कक्षा की छात्रा हर्षिका ठाकुर ने राष्ट्रीय मौसम विज्ञान ओलंपियाड में प्रदेशभर में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। वंशिका ने अपनी उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों और माता-पिता को दिया है। छात्राओं ने कहा कि ओलंपियाड परीक्षाएं विद्यार्थियों के कॅरिअर को न सिर्फ आकार देती हैं, बल्कि आत्मविश्वास के स्तर को बढ़ाने में सहायता करती है। ऐसी परीक्षाओं में रैंक प्राप्त करने से छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें