फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर के धनेश्वरी गांव में जल गई झुग्गी झोंपड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की कलौहड़ पंचायत के धनेश्वरी गांव के निकट एक झुग्गी झोपड़ी में आग लगने से दो प्रवासी झुलस गए हैं। इन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

प्रवासियों की झुग्गी झोपड़ी में वीरवार सुबह करीब 10 बजे गैस सिलिंडर में आग लग गई। इससे झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा। फायरमैन हर्ष पाल, शेर सिंह, अजीत कुमार और संदीप चौधरी ने आग पर काबू पाया। आग की इस घटना में झोपड़ी जलकर राख हो गई है।
आग की चपेट में आने से दो लोग भी झुलस गए हैं, जिनका नागरिक अस्पताल में उपचार जारी है। कलौहड़ पंचायत की प्रधान शीला देवी ने बताया कि आग की इस घटना की जानकारी प्रशासन को दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें