रेडक्रास मेला गोहर में विजेता स्कूलों को ट्रॉफी देते एडीसी मंडी। संवाद
गोहर (मंडी)। उपमंडल गोहर के ख्योड़ मेला मैदान में आयोजित रेडक्रॉस मेले की रस्साकशी स्पर्धा में जागृति महिला मंडल चच्योट ने पिपलागलू को हराकर विजेता का खिताब जीता। सोमवार को समापन समारोह में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। समापन समारोह में अतिरिक्त उपायुक्त मंडी रोहित राठौर बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस मानवता की सेवा का उत्सव है। वहीं, एसडीएम गोहर लक्ष्मण कनेट ने कहा कि रेडक्रॉस मेले की थीम नशा मुक्त गोहर स्वस्थ गोहर रही। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के बारे में जागरूक किया। मुख्यातिथि रोहित राठौर ने विभागीय प्रदर्शनियों और महिला मंडल एवं स्वयं सहायता समूह की ओर से प्रदर्शित प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों और महिला मंडल समूहों ने पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय संस्कृति, नशे के प्रति जागरूकता, सफाई और स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल समूहों ने रस्साकशी स्पर्धा में भाग लिया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर में 11 लोगों ने रक्तदान किया गया। अव्वल रहे प्रतिभागियों को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। इस अवसर पर तहसीलदार संतराम, खंड विकास अधिकारी बसीर खान, थाना प्रभारी लाल चंद ठाकुर, बाल परियोजना अधिकारी बीएल चौहान, एसएमएस मुंशी ठाकुर आदि मौजूद रहे।