फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ब्लैकआउट से बचाने के लिए बिजली बोर्ड ने कसी कमर

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर विद्युत मंडल में पहुंचाए गए बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। विद्युत मंडल जोगिंद्रनगर ने बर्फबारी के दौरान ब्लैकआउट से उपभोक्ताओं को बचाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। बोर्ड ने बर्फबारी से प्रभावित होने वाली बरोट घाटी में बिजली के खंभे पहुंचाना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

उपमंडल बरोट सहित सभी सात सब डिवीजनों में करीब 720 ट्रांसफार्मरों को भी अतिरिक्त भार के साथ दुरुस्त किया है। 300 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी सर्द मौसम में 58 हजार विद्युत उपभोक्ताओं को ब्लैकआउट से बचाने के लिए तैयार हैं। चौहारघाटी में बर्फबारी के दौरान जब बिजली बाधित होती है तो बहाती कार्य के लिए निजी ठेकेदार के मजदूरों की भी सेवाएं लेनी पड़ती हैं।
विद्युत मंडल जोगिंद्रनगर के सात सब डिविजन चौंतड़ा, मकरीड़ी, लडभड़ोल, पधर, बरोट, जोगिंद्रनगर प्रथम और द्वितीय आते हैं। शहरी क्षेत्र के 12 हजार उपभोक्ताओं के लिए 35 ट्रांसफार्मरों को चुस्त दुरुस्त किया है। कम भार वाले ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

विद्युत मंडल जोगिंद्रनगर के कुल 58 हजार विद्युत उपभोक्ताओं के लिए करीब 15 से 20 मेगावाट तक बिजली की खपत होती है। बरोट के अधीन चौहारघाटी को बर्फबारी के दौरान बिजली के कट से परेशान न होना पड़े, इसके लिए बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जोगिंद्रनगर बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता रमेश सकलानी ने बताया कि 35 ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के साथ कम लोड वाले ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई गई है। ऐसे में शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
.......

सर्द मौसम में विद्युत मंडल के उपभोक्ताओं को पूरे लोड से बिजली आपूर्ति करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जरूरत पड़ने पर निजी ठेकेदार के मजदूरों की भी सेवाएं ली जाएंगी।
विज्ञापन

-पूर्ण चंद, अधिशासी अभियंता विद्युत मंडल जोगिंद्रनगर
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें