फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकगीत में आईटीआई भदरोता प्रथम

विज्ञापन
मंडी के गोपालपुर खंड के थौना स्कूल में युवा महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति देते युवा। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। शिक्षा खंड गोपालपुर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थौना में युवा उत्सव मनाया गया। इस दौरान लोकगीत में आईटीआई भदरोता प्रथम और महिला मंडल हवाणी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लोकनृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थौना प्रथम और आईटीआई भदरोता द्वितीय रहा।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में उमा भारती प्रथम और नीलम आईटीआई भदरोता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। युवा उत्सव के दौरान 12 शिक्षण संस्थानों की टीमों ने भाग लिया। इनमें थौना, टिक्कर, आईटीआई भदरोता, महिला मंडल लोहाखर, धलेत, थौना, वैरू, करनाल, कलोधार, हवाणी और वंदरोपा की टीमें शामिल रहीं। उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत थौना के प्रधान रंगीला राम ने शिरकत की।
उन्होंने सभी कलाकारों को शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि ने सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। युवा स्वयंसेवी रक्षा कुमारी ने बताया कि यह आयोजन बेसर सिंह, युवक मंडल लोहाखर के सदस्यों के सहयोग से करवाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर थौना स्कूल की प्रधानाचार्य सरस्वती देवी, अध्यापक देशराज, ऋषि वर्मा, चंद्रवीर और थौना वार्ड के सभी महिला मंडल प्रधान, सचिव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें