फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: टिहरी पाठशाला में बच्चों की अतिरिक्त कक्षाएं लगाने के निर्देश

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिहरी के निरीक्षण के दौरान  बच्चों से प्रश्न पूछती उपनिदेशक (गुण
विज्ञापन
मंडी। सदर शिक्षा खंड दो की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिहरी का शिक्षा गुणवत्ता एवं नियंत्रक अधिकारी मीना राठौर ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाठशाला में बच्चों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और बच्चों से प्रश्न भी पूछे। उपनिदेशक ने पाठशाला में कार्यरत शिक्षकों को बच्चों की अतिरिक्त कक्षाएं लगाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, एक माह के अंतराल के बाद कार्यालय में रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
विज्ञापन

सदर शिक्षा खंड दो के तहत आने वाली इस पाठशाला में पिछले वर्ष परीक्षा परिणाम संतोषजनक नहीं रहा है। बच्चों के शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के लिए शिक्षकों को निर्देश जारी किए जा रहे हैं जिससे कि पढ़ाई में कमजोर बच्चे भी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। पाठशाला में प्रधानाचार्य का पद रिक्त है और प्रवक्ता भी पीरियड बेस पर एसएमसी के तहत नियुक्त किए गए हैं। हाल ही में अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता के पास प्रधानाचार्य का कार्यभार है।

....
ऐसे स्कूल जहां पर बीते वर्ष परीक्षा परिणाम संतोषजनक नहीं रहा है उन पाठशालाओं का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिहरी का भी निरीक्षण किया गया। शिक्षकों को बच्चों की अतिरिक्त कक्षाएं लगाने को कहा गया है। -मीना राठौर, शिक्षा गुणवत्ता एवं नियंत्रक अधिकारी कम उपनिदेशक क्वालिटी एजुकेशन, जिला मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें