मंडी। वल्लभ कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों ने एसपीयू मंडी की ओर से पड्डल मैदान में लगाए गए स्टॉल का दौरा किया। इस स्टॉल में भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान और वल्लभ कॉलेज के इतिहास की जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।
एसपीयू के इतिहास विभाग के प्रोफेसर डॉ. राकेश शर्मा ने सरदार पटेल के जीवन, कार्यों और उनके राष्ट्रनिर्माण में योगदान पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इसके अलावा पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों को सरदार पटेल पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन और सहायक प्रोफेसर अदिति शर्मा, मृदुल, मनदीप, काजल, वंदना, भारती, ललिता आदि मौजूद रहे। संवाद