लडभड़ोल (मंडी)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की लडभड़ोल शाखा ने वीरवार को राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में डिजिटल वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को बैंकिंग प्रणाली और डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरूक करना रहा।
बैंक के शाखा प्रबंधक अनिल कुमार और अधिकारी ममता देवी ने छात्रों को बैंक से जुड़ने के लिए बचत खाता खोलने के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को डिजिटल बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग के फायदे और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के तरीकों के बारे में भी शिक्षित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हकीकत राय, विनय मेहता, सुरेश कुमार, कमलेश और ऋषि कुमार मौजूद रहे। संवाद