सरदार पटेल विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ की कार्यकारिणी का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी के पूर्व छात्र संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में हर्षित मिन्हास को अध्यक्ष तथा विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के सहायक आचार्य विकेश कुमार राणा को महासचिव चुना गया। इशानी को उपाध्यक्ष, कैलाश कुमार को संयुक्त सचिव तथा दीपक पुरी को कोषाध्यक्ष चुना। विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र सोमदेव, देवेंद्र कुमार, रोहित, विशाल चंदेल और शिवम शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य ललित कुमार अवस्थी ने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी। कहा कि विश्वविद्यालय का प्रत्येक विभाग अपने पूर्व छात्रों के साथ मजबूत संपर्क एवं नेटवर्क विकसित करे। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. राजेश कुमार शर्मा ने भी नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी। संवाद