फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समग्र विकास की ओर बढ़ेगा भारत : रजत ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर ने केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तुत किए गए बजट की सराहना करते हुए इसे समग्र विकास का बजट करार दिया है।
विज्ञापन

कहा कि बजट देश के प्रत्येक वर्ग किसान, युवा, महिला, कर्मचारी, व्यापारी और मध्यवर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। रजत ठाकुर ने कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश के संदर्भ में कहा कि इस बजट से राज्य में पर्यटन क्षेत्र को नई गति मिलेगी। बुनियादी ढांचे के विस्तार, कनेक्टिविटी में सुधार और रेलवे नेटवर्क के विस्तार से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत के उज्ज्वल भविष्य का खाका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें