फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी शहर में छोटा पड्डल मैदान में ही बेच पाएंगे पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। दिवाली पर्व के मद्देनजर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव और जन सुरक्षा के लिए मंडी शहर में पटाखों की ब्रिकी चिह्नित स्थान पर की जाएगी। धारा 144 के के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस संदर्भ में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार ने कहा कि मंडी शहर में पटाखों की बिक्री केवल छोटा पड्डल मैदान में ही की जा सकेगी। चयनित स्थल के अतिरिक्त किसी अन्य स्थान पर पटाखों का भंडारण और बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।
विज्ञापन

डॉ. मदन कुमार ने कहा कि लाइसेंस और अनुमति प्राप्त पटाखा विक्रेता ही उक्त स्थान पर पटाखे बेच सकेंगे। चूंकि मंडी शहर में बाजार काफी तंग है, इसे देखते हुए बाजार में दुकानों में पटाखों, विस्फोटक सामग्री का भंडारण और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को टाला जा सके। उन्होंने कहा कि चिह्नित स्थानों के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर पटाखों की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी और इसका अनुपालन न करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
फर्स्ट एड कार्यक्रम का आयोजित
मंडी। प्रदेश राज्य रेड क्रॉस एवं जिला रेड क्रॉस शाखा मंडी की सहभागिता से शुक्रवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में एक दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा फर्स्ट एड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस के मुख्य प्रशिक्षक अजय धीमान ने छात्रों को प्राथमिक चिकित्सा की सहायता से किस प्रकार लोगों की जान को बचाया जा सकता है की विस्तृत जानकारी दी। इस उपलक्ष्य में जिला रेड क्रॉस के सचिव ओपी भाटिया, राज्य रेडक्रॉस से वीरेंद्र सिंह बिष्ट, संस्थान के समूह अनुदेशक इंजीनियर मनोज शर्मा, राजेंद्र कटोच एवं अनुदेशक वर्ग में संजय कुमार, दिनेश शर्मा, छबी राम, अखिल और 100 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें