फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में प्रदूषण का असर : मंडी की दो वोल्वो बसें बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएस-4 श्रेणी के 200 ट्रक भी नहीं जा पा रहे दिल्ली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बाद बीएस-3 और बीएस-4 डीजल वाहनों के प्रवेश पर रोक का असर मंडी डिविजन की बसों और ट्रक यूनियन पर भी दिखने लगा है। एचआरटीसी मंडी डिविजन के तहत आते कुल्लू डिपो की छह वोल्वो बसों में से बीएस-6 श्रेणी वाली दो बसों को ही जाने की मंजूरी है।
विज्ञापन

एक वोल्वो बस को चंडीगढ़ तक चलाया जा रहा है जबकि दो वोल्वो बसें दिल्ली नहीं जा पा रही हैं। हालांकि, एचआरटीसी मंडी डिविजन के तहत आते छह डिपो केलांग, कुल्लू, मंडी, सरकाघाट, धर्मपुर और सुंदरनगर डिपो की सभी साधारण 11 बसें पहले की तरह ही दिल्ली जा रही हैं। ये सभी बसें बीएस-6 श्रेणी की हैं। उधर, दिल्ली सरकार के इस फैसले का असर ट्रक यूनियन पर भी पड़ने लगा है। बीएस-4 डीजल वाहन दिल्ली नहीं जा पा रहे हैं। मंडी-सुकेत ट्रक यूनियन धनोटू के तहत 400 छोटे-बड़े ट्रक पंजीकृत हैं। इनमें 200 ट्रक बीएस-4 श्रेणी के हैं जो इन दिनों दिल्ली नहीं जा पा रहे हैं। यूनियन के प्रधान करतार चंदेल ने बताया कि दिल्ली में इन दिनों सीजन नहीं होने के चलते ज्यादा परेशानी नहीं आ रही है, लेकिन जरूरी कार्य के लिए बीएस-4 श्रेणी के वाहनों पर रोक लगा दी गई है। हालांकि, बीएस-6 श्रेणी में आने वाले ट्रक दिल्ली तक पहुंच रहे हैं। उधर, एचआरटीसी मंडी डिविजन के डीएम विनोद ठाकुर ने बताया कि साधारण 11 बसें पहले की तरह रूटों पर जा रही हैं। दो वोल्वो बसों को बंद किया गया है। इसके अलावा अन्य सभी गाड़ियां भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें