नेरचौक (मंडी)। हिमाचल किसान यूनियन (अराजनीतिक) के उपाध्यक्ष देवी रूप सैनी की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मांग पत्र सौंपा है। प्रतिनिधिमंडल ने डडौर वार्ड को नगर परिषद नेरचौक से बाहर करने की मांग की है। इसी के साथ नगर निगम मंडी से दौंधी और बैहना वार्डों को भी बाहर करने की मांग की है। देवी रूप सैनी ने कहा कि इन क्षेत्रों के लोग गरीब किसान हैं। वे नगर निगम के विभिन्न कर व शुल्क का वहन नहीं कर पाएंगे। इस अवसर पर सीता राम वर्मा, ज्योति सैनी, डिंपल सैनी, धनदेव व जगदीश कुमार मौजूद रहे। संवाद