फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल तो खोले, बसें नहीं चलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। प्रदेश सरकार ने आठवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल तो खोल दिए हैं लेकिन परिवहन विभाग ने अभी तक बंद रूटों को शुरू नहीं किया है। इस कारण विद्यार्थियों को स्कूल आने जाने में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

बोबर से वाया भनवाड़-सुंदरनगर रूट की सुबह सवा सात बजे वाली और सुंदरनगर से वाया भनवाड़-बोबर रूट पर दोपहर 3 बजे वाली बस बंद पड़ी है। इसी रूट पर शाम को 6:30 बजे चलने वाली बस भी बंद है। इस रूट को शुरू करने के लिए कई बार मांगपत्र सौंपे लेकिन अभी तक निगम ने बस सेवा शुरू नहीं की है। इस कारण इस रूट पर चलने वाली अन्य बसों में रोजाना ओवरलोडिंग हो रही है।
इससे कारण हमेशा हादसा होने का भय बना रहता है। ग्रामीण परस राम, भनवाड़ स्कूल की एसएमसी प्रधान रीता देवी, प्रिया, योगराज, कांता देवी, रूप लाल, दया देवी, सत्या देवी, हेमराज, सचिन, नरेंद्र कुमार ने बताया कि कई बार बस में 70 से अधिक यात्री सवार हो जाते हैं। इससे कारण परेशानी हो रही है। उन्होंने परिवहन विभाग से कोरोना काल से पूर्व चलने वाली सभी बसों के रूट बहाल करने की मांग उठाई है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार का कहना है कि ग्रामीणों की समस्या का शीघ्र ही समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें