फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हाइड्रा मशीन गहरी ढलान में गिरी, चालक ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
लौंगणी में दुर्घटनाग्रस्त हाईड्रा मशीन। संवाद
विज्ञापन
लौंगणी में निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। ग्राम पंचायत लौंगणी में शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य के दौरान हाइड्रा मशीन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी ढलान में जा गिरी। चालक ने समय रहते मशीन से कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे में उसे मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों रूप लाल, संजय कुमार, नेकराम और बलवंत सिंह ने बताया कि हाइड्रा मशीन निर्माण स्थल की ओर जा रही थी, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और ढलान में गिर गई। घटना के बाद मौके लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही एनएच निर्माण कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मशीन को बाहर निकालने का कार्य शुरू किया। हादसे के चलते कुछ समय तक निर्माण कार्य भी प्रभावित रहा। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें