फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमरीगंगा की टीम ने जीती क्रिकेट ट्रॉफी

विज्ञापन
डायना पार्क में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम आयोजकों के साथ। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
द्रंग/पधर (मंडी)। द्रंग क्षेत्र के डायना पार्क में टी-20 क्रिकेट ट्रॉफी शनिवार को आयोजित हो गई। इसमें मेजबान हिमरीगंगा टीम ने फाइनल मुकाबला जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन पर पंचायत समिति सदस्य लेख राम ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। शनिवार को पहला सेमीफाइनल हुरंग नारायण क्लब और हिमरीगंगा टीम के बीच खेला गया।
हिमरीगंगा टीम ने हुरंग नारायण टीम को 60 रनों से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल राइजिंग स्टार टीम ने किंग क्लब को मात देकर जीता। हिमरीगंगा और राइजिंग स्टार के मध्य हुए फाइनल मुकाबले में राइजिंग स्टार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की।
विज्ञापन

हिमरीगंगा की टीम 98 रन पर आल आउट हो गई। हिमरीगंगा के गेंदबाजों ने आक्रामक गेंदबाजी कर राइजिंग स्टार टीम को 60 रनों पर ढेर कर दिया। हिमरीगंगा टीम के खिलाड़ी अक्षय को मैन ऑफ द मैच और तुषार को मैन ऑफ द सीरीज खिताब से नवाजा गया।
विजेता टीम को 25000 नकद और ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 11000 रुपये की नकद राशि भेंट की गई। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति विभाग कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुरेश राव, पंचायत उपप्रधान जगदीश बिष्ट, पूर्व प्रधान मोहन सिंह, प्रतियोगिता के आयोजक यश ठाकुर और नागेश ठाकुर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें