फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: जमीन की निशानदेही करने गए कानूनगो पर हमला, चार महिलाओं पर एफआईआर; मुहाल कोट में पेश आई घटना

Fri, 09 Jan 2026 06:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में निशानदेही के दौरान कानूनगो पर हमला हुआ है। वहीं, कानूनगो की शिकायत पर चार महिलाओं पर एफआईआर दर्ज हुई है। जानें पूरा मामला...
 
विज्ञापन
एफआईआर दर्ज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चच्योट तहसील के मुहाल कोट में जमीन की निशानदेही के दौरान कानूनगो हरदेव ठाकुर पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना वीरवार सुबह उस समय हुई जब कानूनगो बाग हरदेव ठाकुर निशानदेही प्रक्रिया पूरी कर रहे थे। हमले में उन्हें बाजू में चोट आई है। पुलिस ने चार महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वीरवार सुबह करीब 10 बजे कानूनगो बाग हरदेव ठाकुर मुहाल कोट पहुंचे और 10:30 बजे भूमि की निशानदेही प्रक्रिया शुरू की गई। मौके पर वादी और प्रतिवादी दोनों पक्ष मौजूद थे। कानूनगो का आरोप है कि जब निशानदेही अंतिम चरण में पहुंची तो वादी प्रतिवादी पक्ष के अलावा कुछ अन्य महिलाओं ने अचानक उन पर हमला कर दिया। इससे उसकी बाजू में चोट लग गई। धक्कामुक्की के दौरान हमलावर महिलाओं ने उन्हें सीढ़ीनुमा खेतों से नीचे धकेल दिया। हालात बिगड़ते देख कानूनगो ने निशानदेही की प्रक्रिया रोक दी।

कानूनगो हरदेव ठाकुर ने तुरंत नायब तहसीलदार और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कानूनगो के बयान कलमबद्ध किए और उनकी शिकायत पर चार महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। घायल कानूनगो का मेडिकल परीक्षण भी करवा दिया गया है। उधर, नायब तहसीलदार मनीष कुमार ने कहा कि निशानदेही के दौरान कानूनगो पर हमला हुआ है। पुलिस को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें