फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों का घर ढहा, पांच सदस्य हताहत होने से बचे

Wed, 27 Jul 2016 10:30 PM IST
मंडी
विज्ञापन
बारिश से ग‌िरा मकान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। पंडोह क्षेत्र के तहत मंगलवार रात ढाई बजे भारी बारिश से जागर पंचायत के सांबल गांव में दो मंजिला मकान की दीवार ढह गई। हादसे के वक्त घर में दो भाई अपने परिवार सहित सो रहे थे। दीवार दरकने की आवाज सुनते ही परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर निकल गए। इसके चंद मिनटों के बाद मकान की दीवार ढह गई। घटना में परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद दोनों भाइयों ने पड़ोसियों के यहां शरण ली है। हलका पटवारी ने मौके का दौरा किया है। लेकिन, प्रभावित परिवार को अभी तक कोई राहत प्रशासन की ओर से नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को क्षेत्र में भारी बारिश के चलते सांबल गांव के दो भाई पूर्ण चंद और वेद राम के घर रात करीब ढाई बजे दीवार के दरकने की आवाज आई। जिससे परिवार के सदस्यों की नींद खुल गई। खतरे को भांप कर सभी सदस्य घर से बाहर निकल गए। परिवार के सदस्यों के बाहर निकलने के चंद मिनटों बाद ही दीवार पूरी तरह से ढह गई। दोनों परिवारों ने पड़ोसियों के यहां शरण ली है। बुधवार सुबह हलका पटवारी सवरण कुमार ने मौके का जायजा लिया। उन्होंने रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी है। इस दौरान स्थानीय पंचायत जागर के प्रधान रमेश ठाकुर भी मौजूद रहे। पटवारी ने जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को भेजी है। पंचायत प्रधान ने प्रशासन से दोनों प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत राशि और तिरपाल की व्यवस्था करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें