फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आज से चिढ़ाएगी गर्मी, फसल कटाई लिए अनूकूल होगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिले में रविवार को दिन में हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। अधिकतम तापमान से भी राहत मिली है। खस्ताहाल सड़कों में कीचड़ होने से वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिले में कई जगह किसान गेहूं कटाई में जुट गए हैं। बल्ह, जोगिंद्रनगर, सरकाघाट और सुंदरनगर में कई जगह फसल पककर तैयार हो गई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 21 अप्रैल से मौसम साफ रहेगा। ऐसे में किसान अब खेतों में गेहूं की कटाई करते नजर आएंगे। पिछले एक सप्ताह में 17.3 एमएम बारिश होने से जमीन में नमी आ गई थी। कई किसान फसल काटने के लिए मौसम के साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। रविवार को दिन में बादल छाए रहे और झमाझम बारिश होती रही। दिन में अंधेरा छाने से कई वाहन लाइटें जलाकर गुजरे। मौसम खुशनुमा होने से कई शहरवासी रविवार को इंदिरा मार्केट की छत पर भी घूमते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें