फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पे स्केल लागू करे सरकार : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ जिला मंडी ने एक वर्चुअल बैठक जिला प्रधान भीम सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में की। बैठक का संचालन महामंत्री भूप सिंह सैनी ने किया। प्रस्ताव पारित किया कि नया पे स्केल जो सरकार ने 3 जनवरी 2021 को नोटिफाई किया है उससे संघ को निराशा हाथ लगी है।
विज्ञापन

हिमाचल में अफसरशाही ने मनमर्जी से पे स्केल इनिशियल के बजाय मिनीमम पे बैंड और ग्रेड पे के आधार पर दिया है, जबकि पंजाब में नए वेतनमान के निर्धारण में प्रारंभिक तौर पर 2.25 और 2.59 के गुणांक का विकल्प दिया है। पहले हिमाचल में भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के तहत लगे हजारों कर्मचारियों को अनुबंध पर लटकाया फिर नियमितीकरण के बाद इनका इनिशियल छीन लिया।
हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ ने मांग उठाई कि प्रदेश में शत प्रतिशत पंजाब वाला पे कमीशन लागू किया जाए। सभी कर्मचारियों को 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाए। साथ ही विज्ञान अध्यापकों का साइंस प्रैक्टीकल अलाउंस जो 2003 से 150 दिया जा रहा है उसे विज्ञान अध्यापकों की वार्षिक इंक्रीमेंट में समायोजित किया जाए।
विज्ञापन

वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा, सीआर आजाद, कृष्ण यादव, मनोज कटोच, जोगिंद्रनगर खंड के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, सरकाघाट खंड के अध्यक्ष शशि शर्मा, गोहर खंड के अध्यक्ष प्रवीण पराशर एवं महामंत्री चांद राम, बल्ह खंड के अध्यक्ष पवन कुमार, धर्मपुर खंड के अध्यक्ष जितेंद्र पठानिया, सोहन सिंह, पवन कुमार, किशोरी लाल, महिला विंग की जिला महामंत्री धर्मा, सीमा, अंजु बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें