फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग में दीया, गुंजन को गोल्ड पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। हटगढ़ के स्योसी में आयोजित इंटर गैलेक्सी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में महिला वर्ग में 70 किलोग्राम भारवर्ग में दीया कुमारी और 48 किलोग्राम भारवर्ग में गुंजन ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। पुरुष वर्ग में 60 किलोग्राम भारवर्ग में हर्ष ठाकुर, 55 किलोग्राम में बेसर सिंह और 58 किलोग्राम भारवर्ग में प्रांजल ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन

46 किलोग्राम भारवर्ग में विकास ठाकुर, 36 किलोग्राम में रुद्र राणा, 28 किलोग्राम में दिव्यांश ठाकुर ने बेहतद प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया है। प्रतियोगिता में करीब 50 बॉक्सरों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ अशोक कुमार झा तकनीकी प्रबंधक एनएचएआई ने किया, जबकि समापन अवसर पर जगदीश ठाकुर निदेशक हिमाचल स्टोन क्रशर यूनियन मुख्य अतिथि शामिल हुए।
बॉक्सिंग अकादमी के प्रबंध निदेशक खूब राम ने अतिथियों को सम्मानित किया। जगदीश ठाकुर ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान बीआरसी बल्ह संजीव पुरी, समाजसेवी हरीश कौंडल, बीडीसी सदस्य सुंदरनगर महेश शर्मा और वुशू कोच निर्मल सिंह, सुरेश ठाकुर, इंद्र सिंह सहित अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें