धर्मपुर (मंडी)। ग्राम पंचायत लौंगणी के गांव स्याठी के आपदा प्रभावित परिवारों की ओर से बनाई कमेटी ने सहयोग राशि बैंक खाता के माध्यम से प्राप्त करने के लिए सहकारी बैंक में खाता खोला है।
इसकी संख्या 33410105139 और आईएफएससी कोड एचपीएससी 0000334 है। प्रभावित कमेटी की प्रधान अति देवी, उपप्रधान रजनी देवी, नीलम, धनदेव आदि ने आम जनता से आग्रह किया है कि कोई भी व्यक्ति या संस्था जो मदद करना चाहती है वह कमेटी के खाते के माध्यम से ही करे। सामग्री के रूप में बहुत से लोग मदद कर रहे हैं लेकिन सामग्री को रखने के लिए कोई स्थान नहीं है। इसलिए बैंक खाते के माध्यम से ही सहयोग करें। उधर, पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कमेटी के खाते में ही सहयोग राशि डाली जाए। संवाद