फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और छात्रा ने लगाया फंदा, मौत

Sat, 03 Sep 2016 11:00 PM IST
मंडी
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड - फोटो : bureau
विज्ञापन
करसोग (मंडी)।  उपमंडल करसोग के तहत शहर से सटे ममेल गांव में किराये के कमरे में रहने वाली करसोग कॉलेज की बीए प्रथम सत्र की छात्रा ने अपने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। लड़की के कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया गया है। सुसाइड नोट में लड़की ने लिखा है कि मम्मी पापा मुझे माफ करना। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने लड़कियों के परिजनों को घटना के बारे में सूचित कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सराहन निवासी मनीषा पुत्री प्रदीप बीए प्रथम सत्र में करसोग कॉलेज में पढ़ती  थी। छात्रा शनिवार को कॉलेज में नहीं गई थी। वह अपने तीन सहेलियों के साथ ममेल गांव में किराये के कमरे में रहती थी। शनिवार को उसकी एक दोस्त घर गई थी। दूसरी दोस्त कॉलेज गई थी। जब उसकी दोस्त कॉलेज से लौटी, तब उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया। लेकिन मनीषा ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद मनीषा की सहेली ने मकान मालिक भूपेंद्र को इस बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने दरवाजा की कुंड़ी तोड़ी।

जब अंदर जाकर देेखा तो मनीषा ने दरवाजे के अंदर की तरफ लगे वेंटिलेटर से दुपट्टे से फंदा लगा लिया था। मकान मालिक ने 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचित किया। लड़की का सिविल अस्पताल करसोग ले गया। जहां चिकित्सकों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। एसएचओ सुनील कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा  है। लड़की के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें