फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन से बहस करने पर सिटी चौकी प्रभारी पर गिरी गाज

Sat, 03 Sep 2016 10:57 PM IST
मंडी
विज्ञापन
मंडी में लोनिवि के एक्सईएन से बदसलूकी करने पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते ठेकेदार व कर्मचारी यूनियन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता के साथ बहस करना सिटी चौकी प्रभारी को महंगा पड़ा। शनिवार को हिमाचल जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन, कांट्रेक्ट यूनियन, कार्य निरीक्षक संघ ने रैली निकाल कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस विभाग ने भी सिटी चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने में देर नहीं लगाई। पुलिस ने सिटी चौकी प्रभारी का तबादला कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। डीएसपी मुख्यालय हितेश लखनपाल को मामले की जांच सौंपी गई।
विज्ञापन


गत शुक्रवार को मंडी शहर के स्कूल बाजार में चल रहे फुटपाथ निर्माण कार्य से ट्रैफिक जाम लगने पर पुलिस अधीक्षक मंडी के निर्देश पर सिटी चौकी प्रभारी राम लाल मौके पर पहुंचे। इसी दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता डीसी यादव पहुंचे। ट्रैफिक जाम लगने को लेकर एक्सईएन और सिटी चौकी प्रभारी के बीच बहस शुरू हो गई। मामला तूल पकड़ने से शनिवार को कांट्रेक्ट यूनियन, जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन के सैकड़ों लोगों ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। एसपी और उपायुक्त कार्यालय के बाहर नारे लगाते हुए सिटी चौकी प्रभारी को बर्खास्त करने की मांग उठाई।

प्रदर्शन कर लोगों ने एडीसी पीसी अकेला को ज्ञापन सौंपा। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर से मिले। जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन के महासचिव रविंद्र शर्मा और कार्य निरीक्षक संघ के कानूनी सलाहकार हितेंद्र ठाकुर ने कहा कि शहर में विकास कार्य प्रशासन की देखरेख में लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार के माध्यम से करवा रहा है। विभाग के अधिकारी के साथ सिटी चौकी की प्रभारी की ओर से बदसलूकी कर गिरफ्तार करने की धमकी दी गई। यूनियन ने प्रदर्शन कर सिटी चौकी प्रभारी को बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

  पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने सिटी चौकी प्रभारी के तबादले और मामले की विभागीय जांच करने के आदेश दिए हैं। जांच का जिम्मा डीएसपी मुख्यालय हितेश लखनपाल को सौंपा गया। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें