फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: तेंदुओं के खौफ से सहमा घरवासड़ा गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े तीन बकरियों को बनाया शिकार, लोगों ने भागकर बचाई जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर उपमंडल की खनौड़ पंचायत के घरवासड़ा गांव में तेंदुओं के झुंड ने दिनदहाड़े तीन बकरियों को अपना शिकार बनाया है। वहीं, पास ही में बकरियां चरा रही महिला और उसके बच्चों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। तेंदुओं की गांव में सक्रियता को देखते हुए ग्रामीण सहम गए हैं और अपने बच्चों और मवेशियों को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन

घरवासड़ा निवासी कृष्णा देवी ने बताया कि वह वीरवार सुबह के समय अपने दो बच्चों के साथ खेतों में बकरियां चरा रही थीं। करीब 11:30 बजे तेंदुओं के झुंड ने खेतों में चर रही बकरियों पर हमला कर उन्हें मार दिया। बकरियों को तेंदुओं के चंगुल में फंसा देख कृष्णा चिल्लाती रहीं, लेकिन तेंदुओं ने बकरियों को अपना निवाला बना लिया। महिला की आवाजें सुनने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों को देख तेंदुए बकरियों को उठाकर जंगल की तरफ भाग गए। महिलाओं को इस घटना से करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है। तेंदुओं के हमले से पूरे घरवासड़ा गांव में खौफ का माहौल है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग के वन मंडलाधिकारी धर्मपुर को सूचित कर गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुओं को पकड़ने की गुहार लगाई है। महिला ने इस घटना की स्थानीय पुलिस थाना धर्मपुर में भी शिकायत दर्ज करवाई है। खनौड़ पंचायत की प्रधान आशा देवी ने प्रभावित परिवार को उचित मुवावजा देने और तेंदुओं को पकड़ने की वन विभाग से अपील की। वन विभाग धर्मपुर के आरओ पवन कुमार शर्मा ने बताया कि तेंदुओं की सक्रियता और बकरियों की मौत के बारे में शिकायत मिली है। शीघ्र गांव के समीप पिंजरा लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें