फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: फाइलों में नाम से हुई सुकेती खड्ड में गिराए कूड़े की पहचान, उठाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता के प्रति बैहना के पार्षद ने समझी जिम्मेदारी, कार्रवाई के लिए खुद आगे आए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम के बैहना वार्ड में एक व्यावसायिक संस्थान की ओर से सुकेती खड्ड में कूड़ा गिराने का मामला सामने आया। जैसे ही स्थानीय पार्षद कृष्ण भानू को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने सफाई के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए व्यावसायिक संस्थान को तीन घंटों में कूड़ा उठाने के निर्देश दिए। इससे पहले सफाई कर्मचारी ने सुकेती खड्ड में कूड़े के साथ गिराई फाइलों के जरिये व्यावसायिक संस्थान की पहचान की और स्थानीय पार्षद को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

बता दें कि निगम के 15 वार्डों में कूड़े को लेकर सबसे कम शिकायतें बैहना वार्ड से निगम के पास पहुंचती हैं। नगर निगम के सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया ने बताया कि सुकेती खड्ड में कूड़ा गिराने की शिकायत मिली थी। खड्ड में कूड़ा गिराने वालों को मौके से कूड़ा उठवाने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि अगर उक्त संस्थान की ओर से कूड़ा नहीं उठाया जाता है तो मंगलवार के दिन उनका चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें