फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चार नामांकन रद्द, अब मंडी के चुनावी रण में बचे 10 प्रत्याशी

Thu, 16 May 2024 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मंडी संसदीय सीट में 14 में से अब 10 की प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में बचे हैं। चार प्रत्याशियों के बुधवार को जांच के दौरान नामांकन पत्र रद्द हो गए। इनमें भाजपा और कांग्रेस के कवरिंग उम्मीदवारों के साथ दो निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। दोनों निर्दलीय उम्मीदवारों के दस्तावेज अधूरे पाए जाने पर उनके नामांकन को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

हालांकि 17 मई को नामांकन पत्र वापस लेने का समय हैं, ऐसे में उसी दिन पूरी स्थिति साफ होगी कि कुल कितने उम्मीदवार चुनावी अखाड़े में रहते हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कुल 14 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। बुधवार को जांच के दौरान इंडियन नेशनल कांग्रेस से सुंदर सिंह ठाकुर और भाजपा के गोविंद ठाकुर के नामांकन रद्द कर दिए गए। दोनों ही सियासी पार्टियों के कवरिंग प्रत्याशी थे। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार लायक राम नेगी और सुख राम के नामांकन पत्र जरूरी दस्तावेज पूरे न होने के कारण रद्द किए गए।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मंडी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार कंगना रणौत, इंडियन नेशनल कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह, बहुजन समाज पार्टी के प्रकाश चंद भारद्वाज, राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी के नरेंद्र कुमार, भारतीय परिवार पार्टी के विनय कुमार, हिमाचल जनता पार्टी के महेश सैणी और निर्दलीय उम्मीदवार आशुतोष महंत दिनेश कुमार भाटी, राखी गुप्ता और सुभाष स्नेही सहित कुल 10 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 17 मई सायं 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें