फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: परिजन बोले, सांप के काटने के निशान कई जगह नहीं होते

Tue, 20 Aug 2024 07:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाटर गार्ड की मौत पर परिवारजनों ने जताया संदेह, मांगी निष्पक्ष जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। जिला मुख्यालय के साथ लगते मझवाड़ पंचायत के बिणु गांव निवासी घनश्याम की मौत पर परिजनों ने संदेह जताया है। उन्होंने कहा कि अगर उसकी मौत सांप के काटने से होती तो शरीर पर कई जगह एक जैसे निशान नहीं होते। मृतक के बेटे भूपेंद्र ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। मंगलवार को भूपेंद्र के साथ ग्राम पंचायत मझवाड़ के प्रधान अमर सिंह चंदेल, उप प्रधान हरीश कुमार और अन्य गांव वासियों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को मांगपत्र सौंपा। जिसमें मृतक के परिजनों और प्रतिनिधिमंडल ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

बता दें कि वाटर गार्ड घनश्याम 14 अगस्त को मझवाड़ से घूघता जंगल में बने जल शक्ति विभाग के टैंक से पानी छोड़ने के लिए सुबह घर से निकले और उसके पश्चात हर रोज की भांति खाना खाने के लिए घर नहीं लौटे। बाद में उन्हें घूघता जंगल में सड़क के बिल्कुल नजदीक मृत पाया गया था। हालांकि मृतक की टांगों पर कुछ ऐसे निशान थे जिससे यह संदेह हुआ कि उन्हें सांप ने काटा है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद ने बताया कि मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें