फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जडोल में मक्की की फसल पर फॉल आर्मी वर्म का हमला

विज्ञापन
सुंदरनगर के जडोल में मक्की की फसल का निरीक्षण करते कृषि विभाग के अधिकारी।स्त्रोत विभाग - फोटो : 1
विज्ञापन
कृषि विभाग की टीम ने किया खेतों का निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। जड़ोल पंचायत के कांगरी क्षेत्र में मक्की की फसल पर फॉल आर्मी वर्म का प्रकोप है। कीट के हमले की सूचना मिलने के बाद कृषि विभाग की टीम ने शनिवार को क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उप निदेशक कृषि विभाग के नेतृत्व में पहुंची टीम ने प्रभावित खेतों का निरीक्षण किया और किसानों से फसल की स्थिति की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में मक्की की फसल को फॉल आर्मी वर्म से नुकसान होने की पुष्टि हुई है।कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को समय रहते कीटनाशक का छिड़काव करने और फसल की नियमित निगरानी रखने की सलाह दी है, ताकि नुकसान को सीमित किया जा सके। विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने की बात कही है। जरूरत पड़ने पर किसानों को तकनीकी सहायता भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
कृषि उपनिदेशक मंडी राम चंद्र चौधरी ने किसानों से आग्रह किया है कि खेतों में किसी भी प्रकार के कीट प्रकोप की जानकारी तुरंत विभाग को दें, ताकि समय पर नियंत्रण उपाय अपनाए जा सकें। उन्होंने कहा कि किसानों का लगातार मार्गदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रामक और विनाशकारी कीट
फॉल आर्मी वर्म एक बेहद आक्रामक और विनाशकारी कीट है, जो मुख्य रूप से मक्की की फसल को भारी नुकसान पहुंचाता है। यह कीट मक्का सहित 80 से अधिक फसलों जैसे धान, गेहूं, ज्वार, गन्ना और कपास को प्रभावित करने की क्षमता रखता है। यह कीट पत्तियों को खुरचकर खाता है, जिससे पत्तियों पर सफेद रंग के पारदर्शी धब्बे दिखाई देने लगते हैं। इसके बाद यह पौधे के अंदर प्रवेश कर उसे गंभीर नुकसान पहुंचाता है और तने को भी प्रभावित करता है। इसके प्रकोप से पौधों की वृद्धि रुक जाती है और उत्पादन पर सीधा असर पड़ता है। फसल में भुट्टे बनने के समय यह कीट दानों को नुकसान पहुंचाकर पूरी उपज को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें