गोहर (मंडी)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत खारसी, मझोठी में बुधवार रात साढ़े नौ बजे अचानक हाई वोल्टेज आने से घरों के अंदर बिजली के उपकरण जल गए। साठ घरों की बत्ती गुल रही। हाई वोल्टेज से टीवी, एलईडी बल्ब, फ्रिज, कंप्यूटर, ट्यूबलाइट आदि को नुकसान पहुंचा है।
प्रभावितों भवानी सिंह राणा, सोमदत्त, प्रेम सिंह, घनश्याम, सुरेंद्र कुमार आदि ने बताया कि कून गांव के 50 घरों में बिजली उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। इलाके की बिजली आपूर्ति भी रातभर गुल रही। वोल्टेज बढ़ने से वायरिंग भी जल गई है। धुआं देखकर परिवार के सदस्य घबरा गए।
लोगों विद्युत बोर्ड से मांग की है कि घटना की जांच करवाई जाए। प्रभावित परिवारों को सरकार और बोर्ड की ओर से आर्थिक सहायता दी जाए।
विद्युत सब डिवीजन गोहर के सहायक अभियंता दीनानाथ चौहान ने कहा कि वोल्टेज बढ़ने से उपभोक्ताओं को नुकसान पहुंचा है। मामले की जांच जारी है। संवाद