फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर में चुनाव, रमेश बने महासंघ के जिला प्रधान

Wed, 25 Nov 2015 07:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, सुंदरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लिपिकवर्गीय कर्मचारी महासंघ की बैठक महासंघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और रमेश ठाकुर को मंडी यूनिट का प्रधान बनाया है। बैठक अधीक्षक धर्मेंद्र गुलेरिया की अध्यक्षता में वन विभाग के करनोडी स्थित विश्राम गृह में संपन्न हुई।
विज्ञापन


बैठक में मंडी वन वृत्त के सभी पांच वन मंडल तथा करनोडी स्थित वन विभाग के अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुंदरनगर तथा अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल मंडी व निदेशक वन प्रशिक्षण संस्थान एवं रेंजर कालेज सुंदरनगर के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर गठित कार्यकारिणी में संतराम को वरिष्ठ उपप्रधान, सुरेश पठानिया, शुबनेश कुमार तथा अनिता शर्मा को उपप्रधान, संजय कुमार को महासचिव, दिनेश गुलेरिया, राम प्रकाश शर्मा तथा कुलदीप ठाकुर को संयुक्त सचिव, नारायण ठाकुर को प्रेस सचिव, मनोज कुमार को संगठन सचिव, नेत्रलाल शर्मा को वित्त सचिव, बेनी प्रसाद को कानूनी सलाहकार तथा राधावल्लभ शर्मा को मुख्य सलाहकार बनाया गया।
विज्ञापन


नवनियुक्त प्रधान रमेश ठाकुर ने इस मौके पर कहा कि कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए उनका समाधान करवाने के लिए वह सबको साथ लेकर चलेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें