फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: फूड स्टॉलों में तैनात कर्मियों को करवाना होना मेडिकल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना मेडिकल सर्टिफिकेट फूड स्टॉलों में नहीं कर सकेंगे काम
विज्ञापन

दशहरा उत्सव में मेडिकल बनने के बाद किया जाएगा पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है और सख्त व्यवस्था करने में जुटा है। अंतरराष्ट्रीय दशहरा में फूड के साथ मिठाई, चीन के और लोकल डिशों के स्टॉल भी लगेंगे। इन सभी स्टॉल में काम करने वाले कर्मचारियों को पहले अपना मेडिकल करवाना होगा। मेडिकल सर्टिफिकेट जारी होने के बाद ही कर्मचारी इन स्टॉलों में काम कर सकेंगे। बिना मेडिकल सर्टिफिकेट काम करने पर स्टॉल मालिक और कर्मी पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और स्टॉल को बंद करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का यह फैसला लोगों की सेहत से जुड़ा हुआ है। इससे एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने वाले संक्रमण और बीमारियों से रोकथाम होगी। कर्मचारी किसी बीमारी से ग्रसित तो नहीं है, इस बात का पता लगाने के लिए उत्सव से पूर्व उसका मेडिकल किया जाएगा और मेडिकल में फिट पाए जाने के बाद सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाएग। सर्टिफिकेट पाने के बाद वह काम जारी रख पाएगा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की निरीक्षण टीमें फूड, मिठाई और अन्य खाने-पीने के उत्पादों के सैंपल भी लेंगी। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कहा कि लोगों की सेहत न बिगड़े। इसके लिए फूड स्टॉल और मिठाई की दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों के मेडिकल बनाए जाएंगे। इसके बाद ही उन्हें काम करने के लिए सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे। कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इन स्टालों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए सिर पर टोपी व हाथों ग्लव्ज पहनना भी अनिवार्य रहेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम निगरानी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें