फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊहल और लंबाडग नदी उफान पर, शानन में विद्युत उत्पादन ठप

Wed, 27 Jul 2016 10:40 PM IST
मंडी
विज्ञापन
भारी बार‌िश से उफान पर ऊहल नदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरोट (मंडी)। बरोट क्षेत्र में भारी बारिश के चलते ऊहल और लंबाडग नदियां उफान पर हैं। नदियों में सिल्ट की अत्यधिक मात्रा होने के चलते शानन विद्युत परियोजना के सभी गेट खोल दिए गए हैं। परियोजना में विद्युत का उत्पादन ठप हो गया है। सभी गेटों को खोल कर 23 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा गया है। बरोट क्षेत्र में गत मंगलवार रात से लगातार भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नदियों में 14 हजार पीपीए सिल्ट आ रही है। जिससे शानन परियोजना का उत्पादन बंद कर दिया है।
विज्ञापन


जबकि उत्पादन के लिए 4 हजार पीपीए सिल्ट की मात्रा जरूरी है। बरोट के पीएसईबी कनिष्ठ अभियंता ओम प्रकाश ने कहा कि आज दोनों नदियों में 23 हजार क्यूसिक पानी 12 बजे तक आया है। परियोजना के सभी गेट खोल दिए हैं। बारिश लगातार जारी है। सुरक्षा कर्मचारी दिन रात मौके पर तैनात हैं।
  उधर, बरोट लक्कड़ बाजार में ऊहल नदी के साथ सटे परिवार भी नदी का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट हो गए हैं। लोगों का कहना है कि अगर बारिश लगातार जारी रही तो बाढ़ की संभावना बढ़ जाएगी। वर्ष 2012 में बाढ़ के चलते क्षेत्र में दर्जनों मकान, दुकानें, करोड़ों की संपत्ति पानी में विलीन हो गई थी। मंगलवार रात को हुई बारिश से बरोट-मियोट सड़क और बरोट लोहारड़ी सड़कें भी जगह-जगह ल्हासे गिरने से बंद हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें