फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डोहग आईटीआई के 354 प्रशिक्षुओं को इस साल मिला रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। आईटीआई डोहग के 354 प्रशिक्षुओं को इस साल औद्योगिक क्षेत्रों में रोजगार मिला है। इसमें लड़कियां भी शामिल हैं। प्रशिक्षुओं को 28 हजार रुपये तक मासिक वेतनमान मिल रहा है। आईटीआई के नाम यह बड़ी उपलब्धि है। संस्थान नौ ट्रेडों की कुल 19 यूनिटों में प्रशिक्षुओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन

लड़कियों के लिए कास्मेटोलाजी, स्विंग टैक्नोलाजी, ड्रेस मेकिंग जैसे ट्रेड उन्हें आत्मनिर्भर बना रहे हैं। वहीं, लड़कों के लिए मोटर मैकेनिक, पलंबर और इलेक्ट्रिशियन के ट्रेड रोजगार की राह को प्रशस्त कर रहे हैं। मौजूदा समय में भी लगभग 384 प्रशिक्षु आईटीआई जोगिंद्रनगर में प्रशिक्षण हासिल कर रहे है। प्रशिक्षण के लिए आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता पर्याप्त होने के चलते प्रशिक्षुओं को भी अपना भविष्य संवारने के लिए आसानी मिल रही है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान साल 2000 में अस्तित्व में आया था और बीते 24 सालों में प्रशिक्षुओं को आत्मनिर्भर बनाया गया है। हर साल 300 से अधिक प्रशिक्षु यहां पर औद्योगिक और तकनीकी कोर्सों का प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं।



उधर, आईटीआई प्राचार्या नवीन कुमारी ने बताया कि लगभग 20 कैंपस इंटरव्यू में इस साल 354 प्रशिक्षुओं को रोजगार मिला है। गोदरेज कंपनी में 35 प्रशिक्षु पलंबर और फिटर का कार्य बखूबी निभा रहे हैं। कुछ नए कोर्स भी शुरू करने के लिए पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें