फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंडोह औद्योगिक क्षेत्र के लिए बिजली बोर्ड अभी तक नहीं बना पाया एस्टीमेट

Thu, 19 Sep 2024 08:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड ने कार्य के लिए सरकार को भेजा है 6.20 करोड़ का एस्टीमेट
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर उद्योग मंत्री ने की थी औद्योगिक क्षेत्र की घोषणा, फंड न आने के कारण शुरू नहीं हो रहा काम
संशोधित खबर...
केपी पांजला
मंडी। पंडोह में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने को लेकर जिला उद्योग विभाग बिजली बोर्ड के एस्टीमेट का इंतजार कर रहा है। औद्योगिक क्षेत्र को लेकर हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (एचपीएसआईडीसी) ने धरातल पर निर्माण कार्य को लेकर 6.20 करोड़ का एस्टीमेट बनाकर प्रदेश सरकार के माध्यम से भारत सरकार को भेज दिया है, लेकिन फंड न आने के कारण काम शुरू नहीं हो पाया है।
औद्योगिक क्षेत्र के पास ट्रांसफार्मर समेत अन्य कार्यों का एस्टीमेट बनाने का जिम्मा जिला उद्योग विभाग ने बिजली बोर्ड को सौंपा है, लेकिन अभी तक फाइल कभी मंडी से पंडोह तो कभी पंडोह से गोहर घूम रही है। ऐसे में इसके कार्य को लेकर देरी हो रही है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंडी में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में इसके लिए छह करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। 25 बीघा क्षेत्र में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र में 35 से 40 छोटे बड़े प्लांट लगाने की योजना है। इससे क्षेत्र के 200 से 250 युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

घोषणा के नौ माह बाद भी काम शुरू न होने पर युवाओं को घरद्वार रोजगार मुहैया करवाने के दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं। जिला उद्योग विभाग ने जमीन तो चयनित कर ली है, लेकिन एस्टीमेट न बनने और फंड न मिलने के कारण कोई भी काम शुरू नहीं हो पाया है। बता दें कि जिले में तीन औद्योगिक क्षेत्र मंडी के सौली खड्ड, रत्ती और सरकाघाट के भांबला में स्थापित किए गए हैं। पंडोह में चौथे औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने की तैयारी है।
कोट्स
औद्योगिक क्षेत्र को लेकर एचपीएसआईडीसी ने एस्टीमेट बनाकर सरकार के माध्यम से भारत सरकार को भेज दिया है। वहां पर ट्रांसफार्मर समेत अन्य के कार्य का जिम्मा बिजली बोर्ड को सौंपा है। लेकिन वे अभी तक एस्टीमेट नहीं दे पाए हैं। -ओम प्रकाश जरयाल, जनरल मैनेजर, उद्योग विभाग

कोट्स
पंडोह में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का एस्टीमेट बनाने की जिम्मेदारी बिजली बोर्ड को सौंपी है। लेकिन अभी तक इसका एस्टीमेट वह तैयार नहीं करवा पाए हैं। उद्योग मंत्री ने इसके लिए 6 करोड़ रुपये की घोषणा की है।
विज्ञापन

-संतोष जम्वाल, प्रबंधक, जिला उद्योग विभाग मंडी

कोट्स
पंडोह में औद्योगिक क्षेत्र के लिए एस्टीमेट बनाने का मामला मेरे ध्यानार्थ में नहीं है। अगर ऐसा है तो इस पर संबंधित अधिकारियों से पूछा जाएगा। -अरुण शर्मा, एसई, बिजली बोर्ड मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें