फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सूबे के छोटे बाजारों में भी अपने उत्पाद पहुंचाएगा मिल्कफेड

Thu, 19 Sep 2024 07:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए मांगे आवेदन
विज्ञापन

मंडी। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड (मिल्कफेड) सूबे के छोटे बाजारों में भी अपनी पकड़ बनाने जा रहा है। यहां मिल्क फेड अपने उत्पाद पहुंचाएगा और ग्राहकों को सुविधा प्रदान करेगा। इसके लिए मिल्कफेड ने डिस्ट्रीब्यूटर के लिए आवेदन मांगे हैं। डिस्ट्रीब्यूटर के जरिये प्लांट से उत्पाद परचून दुकानदारों तक पहुंचाने की योजना है।
मिल्कफेड का घी, फ्लेवर वाला दूध, दही समेत अन्य उत्पादों की बाजार में भारी मांग रहती है, लेकिन कई छोटे कस्बों में अभी तक ये उत्पाद नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

हर तरह के उत्पाद अब मिल्कफेड छोटे बाजारों में भी उपलब्ध करवाने के लिए जुट गया है। फिलहाल छोटे बाजारों में दूसरी कंपनियों का कब्जा है। अब मिल्कफेड इन बाजारों में दस्तक देने जा रहा है।
हाल ही में मंडी जिला मुख्यालय, मनाली, कुल्लू समेत अन्य जगहों पर मिल्क फेड के साथ नए डिस्ट्रीब्यूटर जुड़े हैं। यह मिल्क फेड के उत्पादों को दुकानदारों तक पहुंचा रहे हैं। इसकी एवज में डिस्ट्रीब्यूटर को निर्धारित कमीशन दी जा रही है। इससे हाथोंहाथ मिल्क फेड के ताजा उत्पाद रोजाना बाजार में पहुंच रहे हैं। बता दें कि प्रदेश में दूध के दाम बढ़ने के बाद मिल्क फेड के पास रोजाना 50 हजार लीटर दूध की खरीद बढ़ी है। इस साल अब तक 13.20 रुपये दूध के दामों में बढ़ोतरी के बाद मिल्कफेड में प्रदेशभर से दूध अधिक मात्रा में पहुंच रहा है। इस बीच अब उत्पाद भी नए बाजारों में पहुंचाने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन

वहीं, मिल्कफेड के मार्केटिंग मैनेजर डाॅ. संदीप ठाकुर ने बताया कि छोटे कस्बों तक पहुंच बनाने के लिए डिस्ट्रीब्यूटर के आवेदन मांगे गए हैं। मिल्क फेड के उत्पाद हर छोटे बड़े कस्बे में उपलब्ध हो, इसके लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें