फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बुजुर्गों और मेधावियों को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। राजपूत सभा और क्षत्रिय संघ जिला मंडी के संयुक्त तत्वावधान में राजपूत सभा का 36वां स्थापना दिवस एवं महाराणा प्रताप की 488वीं जयंती वरिष्ठ नागरिक कल्याण सभा जेल रोड में मनाई।
विज्ञापन

जयंती समारोह की अध्यक्षता कर्नल एमके मंडयाल ने की। उन्होंने बताया कि पूर्व में जयंती समारोह का किन्हीं कारणों से आयोजन नहीं हो पाया था। सभा के सचिव डॉ. सीताराम वर्मा ने राजपूत सभा की उपलब्धियाें पर प्रकाश डाला। साथ ही महाराणा प्रताप के जीवन पर भी प्रकाश डाला। राजपूत समुदाय के 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को कर्नल मंडयाल ने कंबल वितरित कर सम्मानित किया। समुदाय के मेधावियों को भी पुरस्कृत किया।
इनमें आयुष, धीरज, कनिका, तमन्ना, साहिल, अक्षर, पलविंदर, लोकेश, अवंतिका, समर, शिवांश, आयुषी आदि को पुरस्कृत किया। कार्यकारी प्रधान डॉ. राजेंद्र पाल ने संघ की उपलब्धियाें पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में कर्नल प्रताप चौहान, कैप्टन भीम सिंह, गंगाराम ठाकुर, कमल पठानिया, राम सिंह गुलेरिया, शरन दास, रामचंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें