फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलस्टर स्तर पर करवानी होगी रोल प्ले व फोक डांस स्पर्धा

Fri, 04 Sep 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला में कलस्टर स्कूल प्रमुखों को संकुल स्तर पर सरकारी स्कूलों में राष्ट्रीय रोल प्ले और फोक डांस प्रतियोगिता करवानी होगी। उक्त प्रतियोगिताएं 21 सितंबर तक करवानी होंगी और दोनों प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली टीम की सूची 23 सितंबर तक निर्धारित कार्यालय में जमा करवानी होगी। जिससे जिला स्तर की प्रतियेागिता एससीईआरटी द्वारा निर्धारित तिथियों के अनुसार आयोजित की जा सके। इस संबंध शिक्षा विभाग ने स्कूल व खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिला में राष्ट्रीय रोल प्ले और फोक डांस प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला मंडी, भंगरोटू, चैलचौक, गोहर, जंजैहली, बालीचौकी, करसोग, चुराग और बलद्वाड़ा में आयोजित की जाएगी। भराड़ी क्षेत्र के सज्याओपिपलू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल सरकाघाट, पधर, साईगलू, सुंदरनगर बाल, जैदेवी और कटौला में प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। स्कूलों को इन प्रतियोगिताओं में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। शिक्षा विभाग ने प्रतियोगिता में सभी स्कूलों को दोनों प्रतियोगिताओं में अनिवार्य रूप से भाग लेने के निर्देश दिए हैं।
मामले लापरवाही बरतते हुए प्रतियोगिता में भाग नहीं लेने पर डिफाल्टर घोषित कर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुशील पुंडीर ने बताया कि राष्ट्रीय रोल प्ले और फोक डांस प्रतियोगिता का आयोजन कलस्टर स्तर पर होगी। सभी स्कूलों को प्रतियोगिता में भाग लेना होगा। प्रतियोगिता की रिपोर्ट भी भेजनी होगी। लापरवाही बरतने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें