मंडी। दिल्ली जा रही परिवहन निगम मंडी डिपो की एक बस पर दिल्ली बॉर्डर के पास शरारती तत्वों की ओर से तोड़ फोड़ करने के बाद शनिवार को बस कार्यशाला में पहुंच गई।
मामले को लेकर एचआरटीसी मंडी के अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। दिल्ली स्थित एचआरटीसी प्रबंधन को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक मंडी अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि सभी चालकों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। ऐसी स्थिति में सवारियों की सुरक्षा को देखते हुए चालक संयम रखें और कानून को अपने हाथ में न लें।
तुरंत इसकी उच्चाधिकारियों को सूचना दी जाए। बता दें कि शुक्रवार को शातिरों ने अचानक ओवरटेक कर बस के आगे बोलेरो गाड़ी लगा दी थी। बाद में उतर कर फ्रंट शीशे पर रॉड मारकर उसे तोड़ दिया था। बस को चालक बिलासपुर निवासी मधुर मोहन चला रहा था। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिल अग्निहोत्री ने बताया कि मामला ध्यान में आया है। पुलिस को शिकायत सौंपी गई है। संवाद