फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दिवाली...रोशनी, रिश्ते और खुशियों की खरीदारी

Mon, 20 Oct 2025 07:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी के पड्डल मैदान में दिवाली पर्व के लिए सजी पटाखों की दुकान से खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
दिवाली की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़, शहर में रहा खुशी का माहौल
विज्ञापन

फूल हार, पटाखे, मोमबत्ती, दीये, केलेंडर और मिठाई की दुकानों पर खूब हुई खरीदारी
फूलों की बिक्री के लिए ग्रामीण परिवेश से एक दिन पहले ही मंडी शहर पहुंचे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। दिवाली पर लोगों रोशनी, रिश्ते और खुशी मनाने के लिए जमकर खरीदारी की । पर्व को लेकर मंडी शहर में चारों तरफ खुशी का माहौल है। रविवार को अवकाश होने के चलते लोग अपनी पसंद का सामान खरीदने के लिए मंडी शहर की दुकानों में पहुंचे। फूलों के हार, पटाखे, मोमबत्ती, दीये, केलेंडर और मिठाई की दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। फूलों की बिक्री के लिए ग्रामीण परिवेश के लोगों ने एक दिन पहले ही फूलों के साथ मंडी शहर में डेरा जमा लिया। मंडी शहर के सेरी बाजार, चौहटा बाजार में छोटे गेंदा फूल की करीब दो मीटर लंबी माला 30 रुपये व पांच मालाएं लेने पर सौ रुपये में बेची।
बड़े फूल की दो मीटर लंबी माला 60 से 70 रुपये बेची गई। गुलदस्ते 30 से 40 रुपये बिके। सेरी मंच और चौहटा में मिट्टी से बने दीये 70 से सौ रुपये के 12 पीस बेचे गए। छोटा पड्डल मैदान में सजे पटाखा बाजार में इस बार महंगाई की मार देखी गई। मुर्गा छाप सामान्य पटाखा के चार पीस, फुलझड़ी 70 रुपये के पांच पीस, सामान्य हवाई 100 रुपये पांच पीस, 15 शॉट पटाखा चार सौ रुपये तक बिका और मिक्स मिठाई 280 से 300 रुपये, मठड़ी तीन सौ रुपये तक बेची गई। घरों में लक्ष्मी पूजन के लिए छोटी तस्वीर 50 रुपये में बिकी। शहर में चारों तरफ लोगों ने दुकानों के बाहर तक सामान सजाए रखा। देर शाम तक लोग खरीदारी करते नजर आए। फूलों का कारोबार करने मंडी शहर पहुंचे लोगों ने एक दिन में ही अच्छी खासी कमाई कर ली। सोमवार सुबह फूल विक्रेता शहर के चौहटा, बाजार, भूतनाथ गली, सेरी मंच, गांधी चौक में फूलों के हार लेकर खड़े रहेंगे। अधिकांश विक्रेता शहर के घरों तक पहुंचकर फूल बेचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने किया निरीक्षण
मंडी शहर के सेरी बाजार, इंदिरा मार्केट, चौहटा में दिवाली पर्व की सामग्री खरीदने के लिए लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। नगर निगम की ओर से सामान बेचने वालों के लिए तहबाजारी शुल्क निर्धारित कर स्थान आवंटित किया है। लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े नगर निगम की टीम दिन भर शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थिति का जायजा लेती रही। सफाई पर्यवेक्षक सतीश गुलेरिया ने बताया कि दिन भर टीम शहर में सक्रिय रही।

मंडी के पड्डल मैदान में दिवाली पर्व के लिए सजी पटाखों की दुकान से खरीदारी करते लोग। संवाद

मंडी के पड्डल मैदान में दिवाली पर्व के लिए सजी पटाखों की दुकान से खरीदारी करते लोग। संवाद

मंडी के पड्डल मैदान में दिवाली पर्व के लिए सजी पटाखों की दुकान से खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें