फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल लै गई कुड़ी... पर झूम उठा पंडाल

विज्ञापन
राज्य स्तरीय जोगिंद्रनगर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने के बाद कलाकार। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। लघु शिवरात्रि मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में पार्श्व गायक एवं इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा ने फिल्मी, हिंदी और पंजाबी गीतों का तड़का लगाया। पंजाबी गायक गौरव कौंडल और पहाड़ी गायक संजीव दीक्षित ने भी श्रोताओं को खूब झुमाया।
विज्ञापन

अनुज शर्मा ने मंच पर आते ही श्री वल्ली, तू सफर मेरा, हवाएं तेरा फितूर, ये रातां लंबियां लंबियां, तेरे जैसा यार कहां, चंबा आर कि नदियां पार, परदा है परदा, तारे गिन-गिन रातां नू, दिल लै गई कुड़ी गुजरात दी, ओम शांति ओम, गुलाबी आंखें जो तेरी देखीं और अजी ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा आदि गीतों से युवा वर्ग को खूब नचाया।
पंजाबी गायक गौरव कौंडल ने तेरे बिन नहीं लगदा दिल मेरा ढोलना, चल मेले नू चलिए, गुड़ नालों इश्क मिठा, चिट्टे सूट ते दाग पै गया, डायमंड सावन में लग गई आग, ऐ शरारा और लगा के तीन पैग बल्लिए गीत गाकर खूब धमाल मचाया। लोक गायक संजीव दीक्षित ने भेड़ां तेरियां, फोटो रही गया तेरे कमरे आदि पहाड़ी गीतों से संध्या में चार चांद लगाए। इसके अतिरिक्त संजय संधू, निशांत म्यूजिकल, विकास, रीता पुरहान, शोभा देवी और मेहर सिंह आदि ने भी अपने गीतों से श्रोताओं का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

अमित भाटिया डांस ग्रुप, हास्य कलाकार हरवंस अरोड़ा ने अपने लतीफों से लोगों को खूब लोटपोट किया। तीसरी सांस्कृतिक संध्या में विधायक प्रकाश राणा की पत्नी रीमा राणा ने बतौर मुख्यातिथि शामिल हुईं। इस मौके पर शहर के प्रसिद्ध व्यापारी विजय सोनी, जिला परिषद सदस्य ममता भाटिया और जिला परिषद सदस्य विजय भाटिया सहित माइंड ऑपरेशन के निदेशक रामप्रकाश भी मौजूद रहे। संध्या का आगाज सूरजमणि की शहनाई वादन से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें