फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों में डीजल खत्म, जोगिंद्रनगर में लोकल-लंबी दूरी के रूट फेल

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में निगम की बसों को चलाने के लिए लग्जरी बसों से निकाला जा रहा डीजल। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। एचआरटीसी के जोगिंद्रनगर डिपो की बसों में डीजल खत्म होने से कई रूट बाधित हुए। कुछ बसों में लंबी दूरी की बसों से डीजल निकालकर डाला गया और उन्हें रूट पर भेजा। बस रूट बाधित होने से यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गलमाठा रूट की बस बालकरूपी के पास डीजल खत्म होने से खड़ी हो गई। इसमें 20 के करीब सवारियां थीं जिन्हें एक घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी। कैनी में डीजल मंगवाया और उसके बाद ही बस गंतव्य के लिए रवाना हुई।
दरअसल जोगिंद्रनगर डिपो की बसों में बैजनाथ डिपो के डीजल पंप से डीजल भरवाया जाता है। यह डीजल पंप खराब चल रहा है। इस कारण बसों में डीजल नहीं भरवाया जा सका। चालक और परिचालक भी दिनभर डीजल के लिए माथापच्ची करते रहे।
विज्ञापन

डीजल पंप को दुरुस्त करने के लिए बंगलूरू से मेकेनिक बुलाए गए हैं। जोगिंद्रनगर बस अड्डे के लोकल रूट ही नहीं बल्कि लंबी दूरी के रूटों के लिए भी डीजल का संकट बना रहा। निगम की बसों में आधे किराये पर सफर करने के लिए उत्साहित महिलाओं को भी लंबा इंतजार करना पड़ा।
स्थानीय बस अड्डा प्रबंधन ने अपने स्तर पर डीजल की व्यवस्था कर बसों को उनके निर्धारित रूटों पर भेजा। बस डिपो का दर्जा मिलने के बाद डीजल पंप और कार्यशाला की सुविधा नहीं मिल पाई है। इस कारण बसों की मरम्मत और डीजल की आपूर्ति के लिए बैजनाथ परिवहन निगम के डिपो पर निर्भर रहता पड़ता है।
मंडलीय प्रबंधक धर्मशाला राज कुमार जरियाल ने बताया कि बैजनाथ के डीजल पंप में तकनीकी खराबी आने से जोगिंद्रनगर परिवहन निगम की बसों में डीजल की आपूर्ति की कुछ समस्या पेश आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें