हिमाचल ज्ञान-विज्ञान एवं साक्षरता समिति की बैठक में लिया निर्णय
टिहरा/धर्मपुर (मंडी)। धाड़ता क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में नशे की रोकथाम के लिए संवाद संगोष्ठियां करवाई जाएंगी। इसके लिए हिमाचल ज्ञान-विज्ञान समिति एवं साक्षरता समिति मंडी की ओर से गठित धाड़ता नशा मुक्ति अभियान समिति की बैठक कैप्टन रमेश तपवाल की अध्यक्षता में खौदा मशरूम फार्म में हुई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि धाड़ता क्षेत्र में आने वाले 13 शिक्षण संस्थानों में ये संवाद संगोष्ठियां होंगी। 24 अगस्त को उत्कृष्ट विद्यालय भराड़ी-सजाओपिपलु, 27 को टिहरा और 29 को चोलथरा में संगोष्ठियां होंगी। शेष स्कूलों में सितंबर में आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर खंड अध्यक्ष एवं एथलेटिक्स कोच भूपिंद्र भूप्पी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अनिल राणा, डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल संजीव ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता अंतिम कुमार, कोट पंचायत के पूर्व प्रधान यशपाल पठानिया, पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह और एफ़पीओ के अध्यक्ष सत्तपाल चौहान ने भाग लिया। संवाद