फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलदीप, राखी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
नाचन क्षेत्र के सरोआ स्थित माता जालपा मंदिर में जागरण में पहुंचे लोग। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। जालपा माता मंदिर में चतुर्थ भगवती जागरण में नाटी किंग कुलदीप शर्मा और राखी गौतम के भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे। कुलदीप ने मेरा भोला है भंडारी, मेले जाना जालपा रे सरोये री धारा, मेरे भोले बाबा, वे मन मोहनया बाबा बालकनाथ घर कदो बुलावेगा आदि भजन पेश किए।
विज्ञापन

राखी गौतम ने अपनी मधुर आवाज से भगवती जागरण में चार चांद लगाए। राखी ने शेरांवाली पहाड़ां वाली मेहरांवाली, तेरे मंदरा जो जाना, बाबा बालकनाथा, सरोये भी जाना माता रे मंदरा आदि भजन गाए। इससे पूर्व लोक गायक खेमू चौहान ने गणेश स्तुति से माहौल भक्तिमय किया।
कलाकारों ने कृष्ण-सुदामा, शंकर-काली और मां भगवती की सुंदर झांकियां निकालीं। जागरण में नाचन के विधायक विनोद कुमार भी मौजूद रहे।
उन्होंने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जागरण कमेटी के प्रधान एसके ठाकुर, मंदिर कमेटी के प्रधान हेम सिंह, लीला प्रकाश, धर्म सिंह, जीत कुमार, राजू, हेमंत कुमार सोनू, निहाल, लक्की आदि युवाओं ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें